Maa best sayri Hindi.माँ रख दो सिर पर हाथ मैं आपकी गोद में सिर रख कर सोना चाहता हूँ ।

माँ रख दो मेरे सिर पर हाथ मैं फिर से आप की गोद में सिर रख कर सोना चाहता हूँ ।

अब बड़ा हो गया हूँ रो नहीं सकता लोगों के सामने झूठा हसना पड़ता हैं,मुझे ये देखावे की हँसी पसंद नहीं माँ मैं फिर से बच्चा बन आप की गोद में छिप कर रोना चहता हूँ ।माँ रख दो मेरे सिर पर हाथ मैं फिर से आप की गोद में सिर रख कर सोना चाहता हूँ ।
मैं फिर से वो नादान हरकते करना चाहता हूँ,मैं फिर से छोटी छोटी बातों पर रोना चाहता हूँ,मैं फिर से आपने बड़े भाई से वो छोटी सी लड़ाई करना चाहता हूँ,माँ आजकल मुझें नींद नहीं आ रही मैं फिर से आप की गोद में सिर रख कर वो सुकून भरी नींद सोना चाहता हूँ।
माँ मैं फिर से आप के हाथ से खाना खाना चाहता हूँ,जब आप मुझें डांटती थी,वो डांट मुझें याद आती हैं मुझें फिर से डांटओ ना मैं रोना चाहता हूँ ।
माँ आज कल मुझे नींद नही आ रही माँ रख दो ना मेरे सिर पर हाथ मैं फिर से आप की गोद में सिर रख कर सोना चाहता हूँ ।

__________________________________________

पढने के लिए धन्यवाद आपका अगर आप को पोस्ट अच्छी लगी हो तो comments जरुर करना ।
लेखक =रवि 
गाँव =दोहका हरिया 
😚😚😚😚😚😚😚😚😚😚😚

Comments